Wednesday, September 30, 2026
Home Madhya Pradesh बस स्टैंड पर अब लगेगा शुल्क! बुरहानपुर निगम ने चुंगी नाका बनाकर...

बस स्टैंड पर अब लगेगा शुल्क! बुरहानपुर निगम ने चुंगी नाका बनाकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था

pushpak-bus-stand-new-parking-rule: बुरहानपुर के सबसे व्यस्त पुष्पक बस स्टैंड पर अब पार्किंग और ट्रैफिक अव्यवस्था पर सख्ती शुरू हो गई है। लगातार लग रहे जाम और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने नई पार्किंग व्यवस्था लागू कर दी है। बस स्टैंड परिसर में चुंगी नाका बनाकर बसों समेत अन्य वाहनों से निर्धारित शुल्क वसूला जाएगा।

pushpak-bus-stand-new-parking-rule: नगर निगम की एमआईसी टीम के फैसले के बाद पार्किंग प्रबंधन का ठेका जारी किया गया है। नई व्यवस्था के तहत बस स्टैंड क्षेत्र में वॉलेंटियर तैनात किए जाएंगे, जो बसों और अन्य वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करेंगे। साथ ही बस पार्किंग, ऑटो स्टैंड, तांगा स्टैंड और मोटरसाइकिल पार्किंग के लिए अलग-अलग शुल्क तय किए गए हैं।

pushpak-bus-stand-new-parking-rule: नगर निगम कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि बस स्टैंड पर पार्किंग और ट्रैफिक को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। नई व्यवस्था लागू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक दबाव कम होगा।

pushpak-bus-stand-new-parking-rule: नगर निगम और ट्रैफिक विभाग ने साफ किया है कि अब बस स्टैंड परिसर में अव्यवस्था फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी और पूरी व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। शहरवासियों ने भी इस पहल को सकारात्मक कदम बताया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here