जबलपुर : मध्य प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर की कमियों को लेकर एमपी हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में फ्लाईओवर के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर संकेतक की कमी, आबादी वाले इलाके में व्यू कटर लगाने की आवश्यकता, और रोटरी व लैंडिंग प्वाइंट में गड़बड़ी जैसे मुद्दे उठाए गए।
सरकार की ओर से उपस्थित अतिरिक्त महाधिवक्ता ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर जल्द ही संकेतक लगाए जाएंगे और फ्लाईओवर पर यातायात नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके अलावा, फ्लाईओवर के शोर और प्राइवेसी की समस्या को दूर करने के लिए व्यू कटर लगाने पर भी विचार किया जा रहा है।
Read News : Indore Big News : शेयर मार्केट में पैसे दुगुना करने के नाम पर 73 लाख की ठगी…
कोर्ट ने सरकार के आश्वासन को रिकॉर्ड पर लेते हुए याचिका का पटाक्षेप कर दिया। यह याचिका जबलपुर निवासी अधिवक्ता अलका सिंह ने दायर की थी।













