Saturday, February 14, 2026
25.1 C
Raipur

President Donald Trump : अमेरिकी टैरिफ पर गरमाई राजनीति, ओवैसी ने मोदी के 56 इंच पर कसा तंज

President Donald Trump : नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। ओवैसी ने इस फैसले को भारत की विदेश नीति की असफलता करार देते हुए मोदी सरकार की आलोचना की।

Read More : CG Big News : 400 यूनिट बिजली योजना खत्म, कांग्रेस का प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन आज……

ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी और टैरिफ लगा दिया है, जिससे कुल भार अब 50 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने लिखा कि यह कूटनीति नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति की धौंस है, जिसे वैश्विक व्यापार की समझ नहीं है।

AIMIM चीफ ने लिखा, “ये टैरिफ भारतीय निर्यातकों, छोटे और मध्यम उद्यमों (MSME) तथा निर्माताओं को नुकसान पहुंचाएंगे। इससे आपूर्ति श्रृंखला बाधित होगी, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रभावित होगा और नौकरियों पर असर पड़ेगा। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को इसकी परवाह क्यों होगी?”

ओवैसी ने तंज करते हुए पूछा, “अब वे भाजपाई बाहुबली कहां हैं? पिछली बार मैंने पूछा था कि क्या मोदी जी अपना 56 इंच का सीना तब दिखाएंगे जब ट्रंप 56 फीसदी टैरिफ लगाएंगे? ट्रंप 50 फीसदी पर ही रुक गए। शायद वे हमारे नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री से डरे हुए हैं?”

उन्होंने केंद्र सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि उसने अपनी रणनीतिक स्वायत्तता कुछ अरबपतियों के फायदे के लिए गिरवी रख दी है।

Read More : Chhattisgarh News : शोएब ढेबर पर जेल प्रशासन सख्त, मुलाकात कक्ष में प्रवेश पर 3 माह की लगी रोक

उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने के कारण भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया है, जो 27 अगस्त से प्रभाव में आएगा। इससे पहले ही भारत से आयातित वस्तुओं पर 25 प्रतिशत टैरिफ लागू किया जा चुका है। यह अब तक किसी भी देश पर लगाया गया सबसे अधिक शुल्क माना जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds