Wednesday, April 1, 2026
36.1 C
Raipur

Pharasgaon Republic Day Event : फरसगांव में देशभक्ति की गूंज: “एक शाम देश के नाम” कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

Pharasgaon Republic Day Event : फरसगांव। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सोमवार की रात फरसगांव नगर के जनपद स्कूल मैदान में देशभक्ति के तरानों से सजी एक शाम ने नगरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘उम्मीद संस्था’, केवी जनरल स्टोर और स्थानीय पत्रकार साथियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “एक शाम देश के नाम” कार्यक्रम में सरगम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भव्य आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ रात लगभग 9 बजे मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात कोंडागांव के प्रसिद्ध कलाकार नियाज खान और उनके सरगम म्यूजिकल ग्रुप ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों और सदाबहार पुराने गानों की प्रस्तुति दी। इस आयोजन की खास बात यह रही कि केवल पेशेवर कलाकार ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपनी गायकी का हुनर दिखाया। फरसगांव एसडीओपी अभिनव उपाध्याय और नगर पंचायत सीएमओ मयंक बसंतवानी ने जब देशभक्ति गीत गाए, तो पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं नगर की एक नन्हीं बालिका की प्रस्तुति ने भी सभी का मन मोह लिया।

आयोजन समिति (उम्मीद संस्था और पत्रकार साथियों) द्वारा कार्यक्रम में पधारे प्रशासनिक अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम, वन विभाग के एसडीओ एनके सिन्हा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि घोष सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्षद और पत्रकार गण मौजूद रहे। कड़ाके की ठंड के बावजूद भारी संख्या में पहुंचे नगरवासियों के लिए आयोजन समिति द्वारा बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी। देर रात तक चले इस कार्यक्रम ने फरसगांव में गणतंत्र दिवस के उत्सव को यादगार बना दिया।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories