निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में सियासी हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में विपक्षी सांसदों के कथित हंगामे को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे सत्ता-विपक्ष के बीच टकराव और तेज हो गया है।
“20–25 कांग्रेस सांसद चैंबर में घुसे”—रिजिजू
किरेन रिजिजू ने दावा किया कि कम से कम 20 से 25 कांग्रेस सांसद स्पीकर के चैंबर में घुस गए और उन्होंने अपशब्द कहे। उन्होंने कहा कि वे स्वयं उस समय वहां मौजूद थे।रिजिजू के मुताबिक, स्पीकर स्वभाव से बहुत नरम हैं, वरना सख्त कार्रवाई हो सकती थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल समेत कुछ वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे और सांसदों को उकसा रहे थे।
#WATCH | Delhi: Union Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, “… As I said, the Speaker is very hurt. I have even spoken to the Speaker. They (Congress MPs) went to the Speaker’s chamber and abused him, said bad things. Then the Speaker gave a ruling, which was not… pic.twitter.com/ICddrOCEIF
— ANI (@ANI) February 11, 2026
राहुल गांधी पर सीधा हमला
रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे उन्हें कुछ नहीं सिखा सकते और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को ही उन्हें समझाना चाहिए कि संसद नियमों से चलती है।
उन्होंने कहा कि चेयर की अनुमति के बिना कोई सदस्य नहीं बोल सकता, यहां तक कि प्रधानमंत्री भी अनुमति लेकर ही बोलते हैं।
स्पीकर दुखी, नियमों पर बहस तेज
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस घटना से स्पीकर ओम बिरला बेहद दुखी हैं और उन्होंने उनसे बातचीत भी की है।
उन्होंने संसद की गरिमा बनाए रखने और सुरक्षा जैसे मुद्दों को राजनीति का हथियार न बनाने की अपील की।
वीडियो बनाने वाले सांसदों पर भी कार्रवाई संभव
सूत्रों के अनुसार, लोकसभा से निलंबित 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन फिलहाल वापस नहीं होगा।
इसके अलावा, स्पीकर के चैंबर में कथित हंगामे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले सांसदों पर भी कार्रवाई हो सकती है, क्योंकि चैंबर को सदन का हिस्सा माना जाता है और वहां वीडियो रिकॉर्डिंग की अनुमति नहीं होती।











