Sunday, September 27, 2026
Home National Panchkula Haryana Suicide : एक ही कार में 7 लाशें : कर्ज...

Panchkula Haryana Suicide : एक ही कार में 7 लाशें : कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड……

पंचकुला | Panchkula Haryana Suicide :हरियाणा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राज्य के पलवल जिले में एक ही परिवार के सात सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सभी ने कार में बैठकर ज़हर का सेवन किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कार के अंदर सभी के शव मिले। परिवार एक लंबे समय से टूर एंड ट्रैवल्स के कारोबार से जुड़ा हुआ था, जिसमें भारी आर्थिक नुकसान और कर्ज का बोझ बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में पति-पत्नी, उनके बच्चे और अन्य परिजन शामिल हैं। पास से सुसाइड नोट मिलने की बात कही जा रही है, जिसमें कर्ज और आर्थिक तंगी को मौत का कारण बताया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिवार बीते कुछ महीनों से तनाव में था और कारोबार में लगातार गिरावट से जूझ रहा था।

फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। घटना से पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here