Sunday, April 12, 2026
26.7 C
Raipur

पाकिस्तान में एक दिन में डबल आतंकी हमला, 11 लोगों की मौत, अंसार-उल-इस्लाम ने ली अटैक की जिम्मेदारी

निशानेबाज़ न्यूज़ डेस्क : पाकिस्तान में मंगलवार को आतंकियों ने दो अलग-अलग हमलों को अंजाम देकर सुरक्षा एजेंसियों को खुली चुनौती दी। पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए इन हमलों में कुल 11 लोगों की जान चली गई, जिनमें बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।इन घटनाओं के बाद देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं उठने लगी हैं।

भक्कर में आत्मघाती हमला

पहला हमला पंजाब प्रांत के भक्कर जिले में दज्जाल इंटर-स्टेट चेक पोस्ट पर हुआ। यहां एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया, जिसमें कम से कम चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। घटनास्थल से सामने आए वीडियो फुटेज में हमले के आत्मघाती होने की पुष्टि हुई है।

इस हमले की जिम्मेदारी अंसार-उल-इस्लाम नामक आतंकी संगठन ने ली है। हमलावर की पहचान अबू दर्दा के रूप में की गई है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, यह पहला अवसर है जब इस संगठन ने इस प्रकार के हमले की जिम्मेदारी सार्वजनिक रूप से स्वीकार की है।

Read More : CG NEWS : मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का आरोप: इंजेक्शन के बाद 13 माह की बच्ची की मौत, परिजनों का प्रदर्शन

कोहाट में पुलिस वाहन पर हमला

दूसरा हमला उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट क्षेत्र में हुआ, जहां आतंकियों ने पुलिस वाहन को निशाना बनाया। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के अनुसार, इस हमले में पांच पुलिसकर्मी, जिनमें एक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं, मारे गए। इसके अलावा दो आम नागरिकों की भी मौत हुई।हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

बढ़ती सुरक्षा चिंता

लगातार हो रहे हमलों ने पाकिस्तान में आंतरिक सुरक्षा हालात पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल के महीनों में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे सरकार और सुरक्षा एजेंसियों पर दबाव बढ़ा है।

प्रभावित क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों को जल्द पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories