Sunday, March 29, 2026
25.9 C
Raipur

Paddy Procurement Problems Balrampur : रामनगर धान खरीदी केंद्र में किसानों का हंगामा: टोकन न कटने पर प्रदेश कांग्रेस सचिव ने दी आंदोलन की चेतावनी

Paddy Procurement Problems Balrampur : वाड्रफनगर/बलरामपुर। धान खरीदी केंद्रों में किसानों को हो रही तकनीकी समस्याओं और टोकन व्यवस्था में व्यवधान को लेकर प्रदेश कांग्रेस सचिव रामदेव जगते ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को धान खरीदी केंद्र रामनगर में कांग्रेस द्वारा ‘हेल्प डेस्क’ लगाकर किसानों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान केंद्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं और तकनीकी खामियों का बड़ा खुलासा हुआ, जिससे सैकड़ों किसानों का धान बेचना मुश्किल हो गया है।

370 किसानों का नहीं कट रहा टोकन, डेटा गायब होने का आरोप: रामनगर केंद्र में कुल 1507 किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक केवल 678 किसान ही अपनी उपज बेच पाए हैं। गंभीर बात यह है कि 1 जनवरी के बाद से समिति में टोकन कटना बंद हो गया है, जिससे लगभग 370 किसान प्रभावित हैं। किसानों ने शिकायत की कि वे टोकन के लिए लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा डेटा ‘उड़ जाने’ की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया जा रहा है। इसके अलावा 97 किसानों का ‘एग्रिस्टेक कैरीफॉरवर्ड’ न होने और 127 वन अधिकार पट्टाधारी किसानों का पंजीयन न हो पाना भी बड़ी बाधा बनी हुई है।

प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम, उग्र आंदोलन की चेतावनी: समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सचिव रामदेव जगते ने तहसीलदार वाड्रफनगर को फोन पर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। साथ ही अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) के नाम एक ज्ञापन तैयार किया गया है। पत्र के माध्यम से शासन-प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि दो दिनों के भीतर रामनगर केंद्र की व्यवस्था में सुधार कर टोकन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो किसान धान खरीदी केंद्र के समीप उग्र धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर जोन प्रभारी जयप्रकाश जायसवाल और अंकित पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

स्थान: वाड्रफनगर (बलरामपुर) रिपोर्टर: आनन्द चौरसिया

Share The News

Latest YouTube Videos

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Latest YouTube Shorts

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

Viral  हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Viral हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : चित्रकूट के पूर्व बसपा विधायक गणेश बारी का रीवा में निधन, लंबे समय से थे बीमार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के चित्रकूट से बहुजन...

M.P News : यात्रियों को बड़ा झटका! इंदौर से इन 4 शहरों की फ्लाइट बंद, एयर ट्रैवल पर असर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन...

Related Articles

Popular Categories