Saturday, April 11, 2026
34.1 C
Raipur

OP Singh : सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ओपी सिंह बने हरियाणा के नए DGP, वाई पूरन सिंह आत्महत्या केस में शत्रुजीत कपूर छुट्टी पर भेजे गए

OP Singh : हरियाणा : हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर को आईपीएस अधिकारी वाई पूरन सिंह की आत्महत्या मामले में छुट्टी पर भेज दिया गया है। उनकी जगह एडीजीपी रैंक के वरिष्ठ अधिकारी ओपी सिंह को कार्यवाहक डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ओपी सिंह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीजा हैं। वह अब तक हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन और एफएसएल मधुबन के निदेशक के रूप में कार्यरत थे।

 

READ MORE : CG News : तालाब में JCB ने खींची जलकुंभी, अंदर मिली युवक की लाश…इलाके में सनसनी

OP Singh : वाई पूरन सिंह 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और रोहतक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) के पद पर तैनात थे। 7 अक्टूबर को उन्होंने कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। उनके आठ पन्नों के सुसाइड नोट में 13 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम दर्ज थे, जिन पर उन्होंने उत्पीड़न और करियर बर्बाद करने के आरोप लगाए थे। इनमें डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक एसपी का नाम प्रमुख था।

OP Singh : इस घटना के बाद पुलिस ने सुसाइड नोट में नामित सभी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। शनिवार को सरकार ने तत्काल प्रभाव से रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारनिया को हटा दिया और उनकी जगह सुरिंदर सिंह भोरिया को नया एसपी नियुक्त किया। बिजारनिया को फिलहाल कोई नई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। जांच पूरी होने तक डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर रखा गया है।

OP Singh : इस बीच चंडीगढ़ पुलिस ने मृतक अधिकारी वाई पूरन कुमार की पत्नी से उनका लैपटॉप जांच के लिए मांगा है।घटना के सात दिन बीत जाने के बावजूद वाई पूरन कुमार का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। परिवार ने इस पर आपत्ति जताई है। उनकी पत्नी, आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि साजिशन की गई हत्या है। उनका कहना है कि जब तक डीजीपी शत्रुजीत कपूर और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वह पोस्टमार्टम की अनुमति नहीं देंगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Latest YouTube Shorts

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : सागर में बीजेपी नेता ने तानी बंदूक, रास्ते के विवाद में बढ़ा तनाव

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के सागर जिले में...

Related Articles

Popular Categories