CG News : तालाब में JCB ने खींची जलकुंभी, अंदर मिली युवक की लाश…इलाके में सनसनी

Parivesh
CG News

कोंडागांव, छत्तीसगढ़। कोंडागांव नगर पालिका के सफाई अभियान के दौरान मंगलवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। नगर पालिका की टीम जब बंधा तालाब से जेसीबी मशीन की मदद से जलकुंभी हटा रही थी, तभी जलकुंभी के बीच फंसा हुआ एक शव पानी की सतह पर तैरता मिला।

READ MORE : मानसिक रोगी के पेट से निकली चलती हुई घड़ी, नट-बोल्ट और लोहे के टुकड़े…जानें डॉक्टरों ने कैसे किया के कारनामा

सफाई कर्मचारियों ने दी सूचना

नगर पालिका कर्मचारी संतोष ने बताया कि सुबह नियमित सफाई के दौरान जलकुंभी के ढेर में कुछ संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। नजदीक जाने पर कर्मचारियों को शव नजर आया, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान कोंडागांव निवासी कमल सिंह ठाकुर के रूप में हुई है।

मौत के कारणों की जांच जारी

पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस दौरान मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

READ MORE : Bijapur Naxalite attack : घर में घुसकर भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम की गला घोंटकर हत्या….

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि कमल सिंह ठाकुर की मौत दुर्घटना से डूबने के कारण हुई है, या इसके पीछे कोई अन्य संदिग्ध कारण है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सभी संभावित पहलुओं पर गौर कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *