Jainam Kids School: रायपुर। जैनम किड्स स्कूल एंड कोचिंग एकेडमी द्वारा आगामी 3 सितंबर, गुरुवार को महिलाओं और बच्चों के लिए एक विशेष ‘कृष्णा उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है,उक्त जानकारी देते हुए जैमन अकादमी की डायरेक्टर दीपाक्षा जैन ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में वन बंधु परिषद की मीडिया प्रभारी कविता राठी सहित समाजसेवी दिव्या सराफ उपस्थित रहेगी।
Jainam Kids School: “बचपन के वो दिन” थीम पर आधारित यह कार्यक्रम समता कॉलोनी (HDFC बैंक के सामने, Axis Juice के ऊपर) में शाम 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य आधुनिक दौर में बचपन की उन खूबसूरत यादों और परंपराओं को फिर से जीना है, जब जन्माष्टमी सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि एक गहरा अहसास हुआ करती थी।
Jainam Kids School: कार्यक्रम में शामिल होने वाले परिवारों के लिए कई तरह की अनूठी और मनोरंजक गतिविधियां रखी गई हैं। इस दौरान बच्चे और महिलाएं पारंपरिक रूप से मटकी फोड़ प्रतियोगिता और माखन बनाने का आनंद ले सकेंगे।वही लोक गीतों और कृष्ण भजनों पर सांस्कृतिक नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां भी होंगी। इसके साथ ही बच्चों और महिलाओं के लिए कई तरह के मज़ेदार खेल और एक्टिविटीज आयोजित की जाएंगी जहां जूरी मेंबर योगा एक्सपर्ट अजंता चौधरी एवं समाजसेवी लक्ष्मीनारायण लाहोटी के जजमेंट के आधार पर विजेताओं का चयन कर आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
Jainam Kids School: संस्था के प्रबंधन ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह से महिलाओं और बच्चों के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में महिलाओं का प्रवेश बिल्कुल निःशुल्क है, लेकिन इसके लिए प्री-रजिस्ट्रेशन (पूर्व-पंजीकरण) अनिवार्य है।पंजीकरण और कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी या किसी भी पूछताछ के लिए मोबाइल नंबर 8770511811 पर संपर्क कर सकते हैं।





