Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Police Raid : पुणे से आता था माल, रायपुर में होती...

Raipur Police Raid : पुणे से आता था माल, रायपुर में होती थी सप्लाई: पुलिस रेड में मैनेजर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Raipur Police Raid : रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खमतराई क्षेत्र में एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने न्यू गोंदवारा बस्ती स्थित एक गोदाम में दबिश देकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित ई-सिगरेट, हुक्का और उससे संबंधित सामग्रियों का जखीरा बरामद किया है। जप्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है।

गोदाम मैनेजर गिरफ्तार, मुख्य मालिक फरार पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ) मयंक गुर्जर और पुलिस उपायुक्त (क्राईम) स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा खमतराई पुलिस ने संयुक्त रूप से यह रेड डाली। मौके से गोदाम मैनेजर प्रबोध शर्मा (56 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि इस अवैध कारोबार के मुख्य स्वामी आकाश तलरेजा और नितिन सभागचंदानी हैं। फिलहाल दोनों फरार हैं और पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पुणे से होती थी तस्करी, रायपुर में सप्लाई प्रारंभिक पूछताछ में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि ये प्रतिबंधित सामग्रियां महाराष्ट्र के पुणे से अवैध रूप से मंगवाई जाती थीं। रायपुर के इस गोदाम में इन्हें डंप किया जाता था और फिर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मांग के अनुसार ऊंचे दामों पर सप्लाई किया जाता था। पुलिस ने गोदाम से कंप्यूटर सिस्टम और अन्य दस्तावेज भी जप्त किए हैं ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

जप्त सामग्री की लंबी सूची पुलिस ने गोदाम से 70 कार्टून कोकोनट कोल, 78 डिब्बा ई-सिगरेट, 110 नग बोंग, 100 नग बोंग पाइप, हुक्का फ्लेवर और बड़ी मात्रा में एल्यूमिनियम फॉयल बरामद किया है। आरोपियों के विरुद्ध सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) की संशोधित धाराओं और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध इस तरह की कड़ी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here