Saturday, April 11, 2026
34.1 C
Raipur

निवाड़ी : कवि सम्मेलन में कवि सत्यप्रकाश खरे का निधन, पत्नी की याद में सुना रहे थे कविता

निवाड़ी: जिले के पृथ्वीपुर में आयोजित कवि सम्मेलन उस समय शोक और संवेदना में बदल गया, जब 70 वर्षीय कवि सत्यप्रकाश खरे ‘सत्य-सुधा’ की अचानक तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनका निधन हो गया। यह वही मंच था, जहां उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी सुधा खरे की स्मृति में भावुक कविता का पाठ किया था।

एक वर्ष पहले हुआ पत्नी का निधन

कार्यक्रम में मौजूद साहित्यकारों के अनुसार, काव्य पाठ से पहले सत्यप्रकाश खरे ने कहा कि उनकी पत्नी सुधा खरे स्वयं कवयित्री थीं और उन्हें कविता का गहरा शौक था। उनका निधन लगभग एक वर्ष पहले हुआ था। सत्यप्रकाश खरे ने पत्नी की यादों में डूबकर कविता लिखना शुरू किया था और स्वयं को कवि नहीं मानते थे।

Read More : M.P Crime : इंदौर में चेन स्नैचिंग का नया मामला, मंदिर से लौट रही महिला बनी शिकार, Video वायरल

मंच पर अचानक बिगड़ी तबीयत

काव्य पाठ समाप्त होने के बाद वे मंच के पास सोफे पर बैठे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया गया।

कवि सम्मेलन में दौड़ी शोक की लहर

इस घटना के बाद पूरे सम्मेलन में शोक की लहर दौड़ गई। जिस मंच पर कुछ देर पहले कविता के माध्यम से पत्नी की स्मृतियों को सम्मानित किया गया, वहीं एक संवेदनशील कवि का जीवन यात्रा समाप्त हो गया।

सत्यप्रकाश खरे ‘सत्य-सुधा’ का साहित्य जगत में योगदान

निवाड़ी और टीकमगढ़ के कई साहित्यकारों ने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संदेशों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सत्यप्रकाश खरे साहित्य जगत का जाना-पहचाना नाम थे। वे संवेदनशील कवि होने के साथ रिटायर्ड LIC अधिकारी भी थे और टीकमगढ़ में अपने सरल, सौम्य स्वभाव और साहित्यिक लगाव के लिए प्रसिद्ध थे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories