Nitish Kumar : नीतीश कुमार फिर बने जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिना मुकाबले मिली जिम्मेदारी

0
264
Nitish Kumar
Nitish Kumar

Nitish Kumar : नई दिल्ली: नीतीश कुमार को एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया है। नामांकन की निर्धारित समयसीमा तक उनके अलावा किसी अन्य नेता ने पर्चा दाखिल नहीं किया, जिसके चलते उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी की कमान सौंप दी गई।

Nitish Kumar : पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम समयसीमा 24 मार्च 2026 सुबह 11 बजे तक थी। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी के पास केवल नीतीश कुमार का ही नामांकन शेष रहा, जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया।

Nitish Kumar : निर्वाचन अधिकारी अनिल प्रसाद हेगड़े दोपहर में उन्हें औपचारिक रूप से निर्वाचन प्रमाण पत्र जारी करेंगे। इस दौरान पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

Nitish Kumar : गौरतलब है कि दिसंबर 2023 में ललन सिंह के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने खुद पार्टी की कमान संभाली थी। हाल ही में उन्होंने संजय कुमार झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था।

Nitish Kumar : हाल के राजनीतिक घटनाक्रम में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा का रुख किया था। अब वे एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री के बाद बिहार की सियासत में नए समीकरण बनने की चर्चा भी तेज हो गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here