Tuesday, March 31, 2026
31.6 C
Raipur

नितिन नबीन बने BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोले PM मोदी- वे मेरे भी बॉस…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने के बाद पार्टी मुख्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मंच से स्वयं को भाजपा का साधारण कार्यकर्ता बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नितिन नबीन अब हम सभी के अध्यक्ष हैं।

“भाजपा का कार्यकर्ता होना मेरा सबसे बड़ा गर्व”

भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि संगठन स्तर पर वे खुद को भाजपा का कार्यकर्ता मानते हैं और यही उनका सबसे बड़ा गौरव है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का दायित्व केवल भाजपा को नेतृत्व देना नहीं है, बल्कि एनडीए के सभी सहयोगी दलों के बीच समन्वय बनाए रखना भी उनकी बड़ी जिम्मेदारी होगी

Read More : शंकराचार्य विवाद तेज! स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान-“राष्ट्रपति भी तय नहीं कर सकते शंकराचार्य”

विकसित भारत के 25 साल की शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाले 25 वर्ष भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यही वह कालखंड है जिसमें विकसित भारत के लक्ष्य को साकार किया जाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस निर्णायक दौर की शुरुआत में नितिन नबीन भाजपा की विचारधारा और संगठनात्मक विरासत को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

नितिन नबीन की कार्यशैली की सराहना

पीएम मोदी ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तारीफ करते हुए कहा कि नितिन नबीन से जो भी मिला है, वह उनकी सरलता और सहज स्वभाव की चर्चा करता है। भाजपा युवा मोर्चा की जिम्मेदारी हो, अलग-अलग राज्यों में प्रभारी की भूमिका या फिर बिहार सरकार में प्रशासनिक अनुभव—नितिन नबीन ने हर दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाया है।

संगठन पर्व का विधिवत समापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते कई महीनों से संगठन पर्व के तहत पार्टी की जमीनी इकाई से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक, पूरी प्रक्रिया भाजपा के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप चली। आज इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया का विधिवत समापन हुआ, जो भाजपा की संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है।

शून्य से शिखर तक भाजपा का सफर

प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को याद करते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में भाजपा ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया। वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन लगातार सशक्त होता गया। अमित शाह और जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी ने केंद्र में लगातार तीन बार सरकार बनाकर इतिहास रचा।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories