भोपाल एमडी ड्रग्स केस में नया मोड़, आरोपी यासीन के खिलाफ एक और FIR, विधानसभा पास फर्जीवाड़े का आरोप

भोपाल एमडी ड्रग्स केस : भोपाल। एमडी ड्रग्स के हाई-प्रोफाइल केस में एक चौंकाने वाला नया खुलासा सामने आया है। मामले के मुख्य आरोपी यासीन के खिलाफ अब एक और एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर राजधानी के अरेरा हिल्स थाने में दर्ज हुई है, जिसे पत्रकार गौरव शर्मा ने दर्ज कराया है।

Read More : बरगी : ‘बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा क्षेत्र, भक्तों ने निकाली भव्य कलश यात्रा

एफआईआर के अनुसार, आरोपी यासीन की गाड़ी में मध्यप्रदेश विधानसभा का पास लगा पाया गया, जो गौरव शर्मा के नाम से जारी था। लेकिन गौरव का दावा है कि उन्होंने वर्ष 2024 में ही अपना विधानसभा पास रद्द करा दिया था। इस सिलसिले में उन्होंने पुलिस को पास रद्द कराने से जुड़ा आवेदन और प्रमाण पत्र भी सौंपा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय ने भी गौरव शर्मा को पत्र भेजकर इस फर्जी पास के बारे में जानकारी मांगी है। पत्रकार गौरव शर्मा का सीधा आरोप है कि यासीन ने कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विधानसभा पास तैयार कराया, जो न केवल अवैध है बल्कि विधानसभा सुरक्षा तंत्र की भी अनदेखी करता है।

यासीन पर बढ़ीं कानूनी मुश्किलें

अब यासीन पर केवल मादक पदार्थों की तस्करी का ही नहीं, बल्कि सरकारी दस्तावेजों के फर्जीवाड़े और दुरुपयोग का भी आरोप दर्ज हो गया है। इस एफआईआर में भारतीय दंड संहिता की कई गंभीर धाराएं, जैसे कि जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र और सरकारी दस्तावेजों का अनुचित प्रयोग शामिल की गई हैं।

Read More : कोयले की चोरी या मौसम की माया : मंत्री बोले – बारिश ने 4000 टन कोयला बहकर चला गया असम-बांग्लादेश

पुलिस ने शुरू की विवेचना

अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर साक्ष्य एकत्र करना शुरू कर दिया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यासीन ने इस पास का इस्तेमाल किसी संवेदनशील स्थान तक पहुँचने के लिए किया था। यह मामला अब सिर्फ ड्रग्स से जुड़ा नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक, प्रशासनिक और सुरक्षा से जुड़े सवाल भी खड़े कर रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Katghora News: कटघोरा के छुरी में ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट की बड़ी कोशिश नाकाम: इलाके में सनसनी

Katghora News: कटघोरा/कोरबा। छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कोरबा जिला अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories