Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : बुरहानपुर के जसोदी घाट पर हुआ भीषण सड़क हादसा,...

MP News : बुरहानपुर के जसोदी घाट पर हुआ भीषण सड़क हादसा, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस पहुंचीं अस्पताल

0
171

बुरहानपुर। जिले के जसोदी घाट पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार आयशर मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे 13 यात्री घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद सड़क पर घायल यात्री ताश के पत्तों की तरह बिखरे पड़े थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद घंटों तक न एंबुलेंस पहुंची, न पुलिस, जिसके चलते घायल चीखते-चिल्लाते रहे।

Read More : CG Politics : भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “वाह! अमित शाह जी! वाह।, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की हाउस अरेस्ट को बताया आदिवासी आवाज़ दबाने की साजिश

हालांकि, राहगीरों ने दरियादिली दिखाते हुए निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

इस बीच, पूर्व मंत्री और विधायक अर्चना चिटनिस भी अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और जिला प्रशासन से बेहतर उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Read More : MP Breaking : छिंदवाड़ा में एक और मासूम की मौत, अब तक 10 बच्चों की गई जान

हादसा शाहपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here