New Car Company India: भारत में दस्तक देने वाली है नई लग्जरी कार कंपनी, 2.7 सेकंड में 100 की रफ्तार, इन लग्जरी कारों को देगी टक्कर

Sanjay Sahu
New Car Company Indi

New Car Company India: नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जल्द ही एक नई लग्जरी कार कंपनी की एंट्री हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, BYD अपने प्रीमियम ब्रांड Denza को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Denza की कारें BYD की मौजूदा कारों से ऊपर के सेगमेंट में रखी जाएंगी।

Denza की कारों की कीमत 80 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है। कंपनी भारत में Z9 GT और D9 लग्जरी MPV जैसे मॉडल ला सकती है। दोनों कारें CBU यानी पूरी तरह तैयार यूनिट के रूप में भारत लाई जा सकती हैं।

Denza Z9 GT में जबरदस्त पावर

Denza Z9 GT को इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड दोनों वर्जन में विदेशों में बेचा जाता है। भारत में इसका केवल इलेक्ट्रिक वर्जन लाए जाने की संभावना है।

इस कार में तीन इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं और यह करीब 1156 हॉर्सपावर की ताकत देती है। कंपनी के मुताबिक, कार सिर्फ 2.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 270 किलोमीटर प्रति घंटा और क्लेम्ड रेंज करीब 600 किलोमीटर हो सकती है।

भारत में इसकी कीमत 1.2 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये के बीच होने की संभावना है।

D9 MPV का भी होगा लग्जरी अंदाज

Denza D9 एक लग्जरी MPV होगी और भारत में इसका मुकाबला Toyota Vellfire जैसी कारों से हो सकता है। इसमें 103kWh की बैटरी और करीब 520 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज मिलने की बात कही जा रही है।

भारत में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ आ सकता है। इसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये हो सकती है।

कार में 2+2+3 सीटिंग कॉन्फिगरेशन, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और फुल लेदर इंटीरियर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। दूसरी रो में फोल्ड-आउट टेबल और एक्सटेंडेबल लेग रेस्ट भी दिए जाएंगे।

BYD के पोर्टफोलियो से ऊपर होगी Denza

New Car Company India: रिपोर्ट्स के अनुसार, BYD भारत में करीब 20 लाख से 80 लाख रुपये के सेगमेंट में अपनी कारें पेश करेगी, जबकि इससे ऊपर के लग्जरी सेगमेंट में Denza को उतारा जा सकता है। इससे भारतीय बाजार में Mercedes-Benz, BMW, Audi और Toyota जैसी कंपनियों को नई चुनौती मिल सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *