Team India Asia Cup 2026: एशिया कप जीतकर भी ट्रॉफी नहीं ली, आखिर मोहसिन नकवी से क्यों नाराज है टीम इंडिया, BCCI ने खोल दिया ये राज

Sanjay Sahu
Team India Asia Cup 2026

Team India Asia Cup 2026: नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर 2026 महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने फाइनल मुकाबला 72 रन से जीता और रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप चैंपियन बना। हालांकि, जीत के बाद भारतीय टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से नहीं ली।

Team India Asia Cup 2026: एक साल में दूसरी बार हुआ ऐसा

यह पहली बार नहीं है जब भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया है। इससे पहले सितंबर 2025 में पुरुष टीम ने भी एशिया कप जीतने के बाद नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी।

मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन होने के साथ-साथ पाकिस्तान के गृह मंत्री और ACC के चेयरमैन भी हैं।

BCCI ने बताई ट्रॉफी नहीं लेने की वजह

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड केंद्र सरकार की नीति का पालन करता है।

सैकिया के मुताबिक, भारत ऐसे व्यक्ति से ट्रॉफी नहीं लेना चाहता, जो भारत के खिलाफ युद्ध की बात करता है। इसी वजह से भारतीय टीम ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार किया।

ACC से की गई थी दूसरी व्यवस्था की मांग

BCCI ने ACC से अनुरोध किया था कि ट्रॉफी नकवी की जगह ACC के डिप्टी चेयरमैन या वाइस प्रेसिडेंट से दिलाई जाए। हालांकि, यह अनुरोध स्वीकार नहीं किया गया।

BCCI सचिव ने कहा कि भारत ट्रॉफी जीत चुका है और इस बात का रिकॉर्ड स्कोरबोर्ड पर दर्ज है। उन्होंने कहा कि ट्रॉफी अभी टीम के पास नहीं आई है, लेकिन आज नहीं तो कल यह BCCI के पास जरूर आएगी।

भारत का अब अगला लक्ष्य क्या?

Team India Asia Cup 2026: देवजीत सैकिया ने कहा कि टीम का ध्यान अब ट्रॉफी को लेकर विवाद पर नहीं, बल्कि आगामी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर है। उनका कहना है कि भारत के लिए चैंपियन बनना सबसे बड़ी खुशी है और ट्रॉफी मिलने में देरी से इस जीत पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *