नई दिल्ली, 08 सितंबर 2025: नेपाल की फिल्म इंडस्ट्री छोटी जरूर है, लेकिन इसके कई कलाकारों ने बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। सोशल मीडिया बैन के खिलाफ नेपाल में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच इन कलाकारों ने भी युवाओं का समर्थन किया है।
उदित नारायण:
70 के दशक में मैथिली लोक गायक के रूप में करियर शुरू करने वाले उदित नारायण ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए। नेपाली म्यूजिक इंडस्ट्री में 8 साल बिताने के बाद उन्होंने 80 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा और आज इंटरनेशनल लेवल पर पहचान रखते हैं।
माला सिन्हा:
बंगाली फिल्मों से एक्टिंग करियर शुरू करने वाली माला सिन्हा ने नेपाली फिल्मों में काम किया और फिर हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाई। राधा का संगम, वक्त का सिकंदर, धन दौलत, बेरहम, कर्मयोगी जैसी हिट फिल्मों में उन्होंने काम किया।
भोला राज सपकोटा:
रणबीर कपूर की फिल्म बर्फी में रणबीर के दोस्त का रोल निभाने वाले भोला राज सपकोटा ने बॉलीवुड में अपनी आवाज और अभिनय से पहचान बनाई।
मनीषा कोईराला:
नेपाल के प्रतिष्ठित घराने से ताल्लुक रखने वाली मनीषा कोईराला ने बॉलीवुड में खुद को पॉपुलर एक्ट्रेस के रूप में स्थापित किया। उन्होंने दिल से, सौदागर जैसी हिट फिल्मों में काम किया।
नेपाल के इन कलाकारों ने साबित कर दिया है कि देश की सीमाओं से परे भी प्रतिभा को पहचान मिल सकती है।













