MP News : ग्वालियर : तांत्रिक और देवरानी की मिलीभगत से परिवार परेशान, महिला ने जनसुनवाई में की पुलिस से शिकायत

0
131

ग्वालियर। पुलिस जनसुनवाई में मंगलवार को मुरैना के जौरा क्षेत्र की रेखा कुशवाह ने एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि उनकी देवरानी और ग्वालियर के थाटीपुर इलाके के तांत्रिक बॉबी शर्मा ने मिलकर उनके परिवार को परेशान किया।

रेखा का कहना है कि तांत्रिक बॉबी शर्मा ने देवरानी के कहने पर उनकी बहन को वश में कर लिया और संपत्ति हड़पने के लिए तंत्र मंत्र और अन्य उपाय किए। आरोप है कि बॉबी शर्मा ने कभी भभूति फेंककर तो कभी नीबू काटकर घर पर तांत्रिक क्रियाएं कीं। महिला ने यह भी बताया कि देवर को पांच दिन तक बंधक बनाकर मारपीट भी की गई।

Read News : ग्वालियर : तांत्रिक और देवरानी की मिलीभगत से परिवार परेशान, महिला ने जनसुनवाई में की पुलिस से शिकायत

फरियादी महिला का आरोप है कि उसकी देवरानी भी अब तांत्रिक के प्रभाव में आ गई है और धमकी देती है कि यदि महिला पीछे नहीं हटी तो पूरे घर को बर्बाद कर देगी। महिला ने यह भी बताया कि जब वह इस मामले को महाराजपुरा पुलिस थाने में ले गईं तो पुलिस ने डराते हुए वापस भेज दिया।

सीएसपी ग्वालियर नागेंद्र सिकरवार ने बताया,

“महिला ने जनसुनवाई में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here