Saturday, August 15, 2026
Home National Telangana High Court : सीजेआई बोले : अदालत को राजनीतिक अखाड़े में...

Telangana High Court : सीजेआई बोले : अदालत को राजनीतिक अखाड़े में न बदला जाए, रेवंत रेड्डी याचिका खारिज

0
207

नई दिल्ली, 08 सितंबर 2025: सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ बीजेपी नेता की याचिका को खारिज कर दिया। चीफ जस्टिस बीआर गवई की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि अदालत को राजनीतिक अखाड़े में नहीं बदला जा सकता और अगर आप राजनेता हैं तो आपकी चमड़ी मोटी होनी चाहिए।

Read News : Superstars of Nepal : बॉलीवुड और हॉलीवुड में चमकते ये नेपाली कलाकार

बीजेपी नेता के. वेंकटेश्वरलू ने आरोप लगाया था कि रेवंत रेड्डी ने चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी को बदनाम किया। हालांकि तेलंगाना हाई कोर्ट ने पहले ही मानहानि की शिकायत खारिज कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस हाई कोर्ट के आदेश को सही ठहराते हुए कहा कि राजनीतिक बयानबाजी पर हर बार कानूनी कार्रवाई करना सही नहीं।

रेड्डी की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत में कहा कि यदि कोई मानहानि है भी तो उसे राजनीतिक बहस से अलग रखा जाना चाहिए। बेंच ने स्पष्ट किया कि इस मामले में आगे कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Read News : ADEO exam irregularities : छत्तीसगढ़ में ADEO परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप: अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी, परीक्षा निरस्त कर पुनः आयोजन की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों को भी नसीहत दी कि वे अदालत का इस्तेमाल अपने राजनीतिक फायदे के लिए न करें।

Share The News
Previous articleSuperstars of Nepal : बॉलीवुड और हॉलीवुड में चमकते ये नेपाली कलाकार
Next articleChild trafficking : दिल्ली पुलिस ने बच्चा तस्करी गैंग का किया भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार, 6 नवजात सुरक्षित
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here