नीरज द्विवेदी ने ऑल इंडिया बार परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता, बनकर उभरे सिंगरौली का गौरव

सिंगरौली : सिंगरौली जिले के कटौली गांव के नीरज द्विवेदी ने ऑल इंडिया बार परीक्षा (AIBE) 2025 में उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलता हासिल की। इस सफलता के साथ नीरज अब अखिल भारतीय स्तर पर किसी भी न्यायालय में वकालत करने के लिए अधिकृत हो गए हैं।

माता-पिता और परिवार का संघर्ष और मार्गदर्शन

नीरज के पिता रामअवध द्विवेदी पेशे से किसान हैं और माता गीता द्विवेदी गृहिणी। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी, जिसका सकारात्मक परिणाम नीरज की सफलता के रूप में सामने आया। नीरज ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और चाचा बैकुंठ दुबे एवं चाची तारा दुबे के मार्गदर्शन को दिया।

Read More : कटनी में रन फॉर कटनी का भव्य आयोजन, नगर निगम अध्यक्ष और समाजसेवी भी हुए शामिल

युवा वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत

नीरज की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता ने युवाओं के लिए शिक्षा और मेहनत की मिसाल पेश की है और यह स्पष्ट संदेश दिया है कि कठिन परिश्रम और लगन से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।

भविष्य की योजनाएं

नीरज द्विवेदी ने बताया कि आगे वे ज्यूडिशरी की तैयारी में लगे हुए हैं। उनका लक्ष्य न्यायिक क्षेत्र में देश का नाम रोशन करना और समाज के प्रति न्याय का काम करना है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories