Naugarh News : नौगढ़। मेडिकल कॉलेज नौगढ़ क्षेत्र में अवैध मुरूम खनन का खेल खुलेआम जारी है। खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि बिना नंबर प्लेट और बिना लाइसेंस के ड्राइवरों द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से दिन-रात मुरूम का अवैध परिवहन किया जा रहा है।
Naugarh News : अवैध मुरूम से लदी ट्रैक्टरों की गड़गड़ाहट से नौगढ़ से यातायात थाना होते हुए मंगलम पैलेस मार्ग तक आम राहगीरों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले को लेकर खनिज विभाग में कई बार शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। विभाग की यह चुप्पी कहीं न कहीं खनन माफियाओं को संरक्षण मिलने की आशंका को जन्म दे रही है।
Naugarh News : सवाल यह उठता है कि क्या खनिज अधिकारी अवैध खनन पर कार्रवाई करेंगे? या फिर शिकायतों को यूं ही नजरअंदाज किया जाता रहेगा? अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इस अवैध कारोबार पर लगाम लगाता है, या फिर मुरूम माफिया यूं ही कानून को ठेंगा दिखाते रहेंगे।











