Balod News : कार पलटी, कुत्ते को बचाने के प्रयास में व्यापारी की मौत; पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

0
174
Balod News
Balod News

Balod News : बालोद। लोहाराथाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में व्यापारी भूपेंद्र गुप्ता की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा संबलपुर नर्सरी के पास उस समय हुआ, जब कार चालक ने अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में वाहन का नियंत्रण खो दिया और कार पलट गई।

Balod News : जानकारी के अनुसार, परिवार बालोद से देवरीपसौद अपने घर लौट रहा था। कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Balod News : स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए कार के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला राघोनवागांव स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। उनका और दोनों बच्चों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Balod News : लोहाराथाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here