Dhirendra Shastri Controversy: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद बढ़ा सियासी बवाल, अखिलेश यादव बोले- पूरे देश में रद्द हों कार्यक्रम और हो वैधानिक कार्रवाई

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। Dhirendra Shastri Controversy: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए एक विवादित बयान पर देश भर में भारी सियासी और धार्मिक बवाल मच गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर तीखा हमला बोलते हुए उनके पूरे देश में कार्यक्रम रद्द करने और वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बिहार के सांसद पप्पू यादव ने भी इस बयान के खिलाफ दिल्ली के पार्लियामेंट थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायत दी है।

अखिलेश यादव का तीखा हमला, ईशनिंदा का लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर कड़ा रुख अपनाते हुए लिखा कि मानवीय भूलों के लिए क्षमा किया जा सकता है, लेकिन ‘ईशनिंदा’ के लिए कभी नहीं।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा:

“ऐसे दुष्मुखी लोगों पर आजीवन प्रतिबंध लगाना ही समाज के लिए श्रेयस्कर है। पूरे देश में इनके सभी कार्यक्रम रद्द किए जाएं, नई अनुमति न दी जाए और सार्वजनिक जीवन में हर सच्चा सनातनी इनका पूर्ण बहिष्कार करे… मनुष्य का दंभ इतना भी नहीं होना चाहिए कि वो अपने को ईश्वर से ऊपर समझने लगे। वैधानिक कार्रवाई हो।”

पप्पू यादव ने दर्ज कराई शिकायत

इधर, बिहार से सांसद पप्पू यादव ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए दिल्ली के पार्लियामेंट थाने में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे फरेबी कथावाचकों को बख्शा नहीं जाएगा।

Read More : Raipur Accident: रायपुर में मां बंजारी मंदिर दर्शन करने जा रही बुजुर्ग महिला को 12 चक्का ट्रक ने रौंदा, मौके पर तोड़ा दम

क्या था पूरा मामला और धीरेंद्र शास्त्री का बयान?

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप की तुलना करते नजर आए थे। वायरल वीडियो में वे यह कहते सुने गए कि उनके भगवान सीधे खड़े होते हैं, जबकि ठाकुर जी तीन जगह से टेढ़े होते हैं। इसके अलावा उन्होंने बांसुरी बजाने और भगवान श्रीराम के धनुष चलाने की तुलना करते हुए कहा था कि बांसुरी बजाना तो खेल है, लेकिन धनुष चलाना कोई खेल नहीं है।

चौतरफा घिरने के बाद दी सफाई

लगातार बढ़ रहे विरोध और मथुरा के संतों समेत विभिन्न राजनीतिक दलों की तीखी प्रतिक्रिया के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि कभी-कभी विनोद और भाव में कही गई बातों का अर्थ का अनर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।

शास्त्री ने सफाई देते हुए कहा:

“हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं। हमारे नाम में भी कृष्ण है। ठाकुर जी तो टेढ़े हैं ही, बंसी वाले। जिससे ज्यादा प्रेम होता है, उससे ऐसी बात कही जाती है। इसको ‘ब्याज स्तुति’ कहते हैं।”

उन्होंने यह भी तंज कसा कि आजकल जल्दी फेमस होने के लिए ‘बाबा बागेश्वर का विरोध’ करने का नया ट्रेंड चल पड़ा है, लेकिन वे भगवान के अनन्य भक्त हैं और कभी कृष्ण विरोधी नहीं हो सकते।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *