Thursday, March 5, 2026
32.2 C
Raipur

Murder : फाइनेंस कंपनी कर्मचारी की हत्या से सनसनी, एक हफ्ते बाद रेत में दबा मिला शव

Murder : पिथौरा (महासमुंद)। निजी फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले एक युवक की गुमशुदगी की गुत्थी अब हत्या की ओर इशारा कर रही है। सप्ताहभर से लापता युवक अमित चौधरी की लाश सोमवार को पिथौरा थाना क्षेत्र के पिलवापाली नदी के किनारे रेत में दफन अवस्था में मिली। शव की बरामदगी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या की आशंका के तहत गहन जांच शुरू कर दी है।

Read More : IPL विजेता कोच को KKR ने कहा अलविदा, चंद्रकांत पंडित की विदाई से टूटी चैम्पियन टीम की जोड़ी!

जानकारी के अनुसार, अमित चौधरी 25 जुलाई की शाम अपने घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने 26 जुलाई को पिथौरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो दिन बाद जंगल में अमित की बाइक जलती हुई मिली थी, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया।

थाना प्रभारी उमेश वर्मा के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल गठित किया गया, जिसमें सायबर सेल की मदद से अमित की कॉल डिटेल्स, लोकेशन ट्रैकिंग और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की गई। इसी जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर पिलवापाली नदी के पास खुदाई की गई और वहां रेत में दबा हुआ अमित का शव बरामद हुआ।

टीआई उमेश वर्मा ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। होटल कर्मचारियों, बस स्टैंड के आसपास के लोगों और अन्य संभावित गवाहों से पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह और आरोपी कौन हैं, इसकी पुष्टि जल्द की जाएगी।

Read More : CG News : बीजापुर में सुरक्षाबलों की निर्णायक कार्रवाई, माओवादियों के चार स्मारक ध्वस्त, नक्सली विचारधारा को कमजोर करने की दिशा में बड़ा कदम

परिजनों के अनुसार, अमित एक जिम्मेदार और मेहनती युवक था। किसी से दुश्मनी की जानकारी नहीं है और न ही उसने किसी प्रकार की चिंता जाहिर की थी। उसकी मौत ने पूरे मोहल्ले को सदमे में डाल दिया है।

पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि हत्या में कौन लोग शामिल हैं, अमित को किसने और क्यों मारकर नदी किनारे दफनाया। जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठने की संभावना जताई जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG News : शादी करने का वादा किया, फिर मुकर दिया, आरोपी गिरफ्तार

CG News : जांजगीर। दुष्कर्म के मामले में पुलिस...

Related Articles

Popular Categories