Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

Tikamgarh : नगर पालिका का अनोखा बदला, सीएम हेल्पलाइन की शिकायत करने पर घर के सामने फेंका कचरा

टीकमगढ़। टीकमगढ़ शहर में एक अजब घटना सामने आई है। पुरानी टेहरी वार्ड के निवासी हरिशंकर खरे ने नगर पालिका के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर के सामने की नालियों की सफाई नहीं हो रही। शिकायत दर्ज कराने के कुछ समय बाद नगर पालिका के कर्मचारियों ने उनका “बदला” लेने का अनोखा तरीका अपनाया।

आज सुबह, नगर पालिका की कचरा गाड़ी हरिशंकर खरे और उनके पड़ोसी के घर के सामने शहर भर से एकत्रित कचरा फेंक गई। कर्मचारियों ने यह कहते हुए कचरा फेंका कि “और शिकायत करो सीएम हेल्पलाइन में।” इस पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कचरा गाड़ी घर के दरवाजे पर कचरा गिरा रही है।

Read News : MP News : नर्मदा में पितृमोक्ष अमावस्या पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य, श्रद्धालुओं ने लिया पवित्र स्नान

स्थानीय निवासी और देवी प्रतिमा स्थापना कमेटी के लोग इस कार्रवाई से बेहद नाराज हैं। मंदिर के पास कल से नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा प्रतिमा स्थापना की तैयारी है, जिससे उनका रोष और बढ़ गया है। आज छुट्टी होने के कारण नगर पालिका अधिकारी किसी टिप्पणी से बचते नजर आए।

Read News : CG news : करियाटोला साहु समाज में शोभराय साहु निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त

इस घटना ने देशभर में स्वच्छता अभियान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के प्रति नगर पालिका की उदासीनता और अनुचित कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories