Saturday, February 14, 2026
19.5 C
Raipur

Mungeli News: अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, जनदर्शन में सौंपा ज्ञापन, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

Mungeli News: रजनीश सिंह / मुंगेली: मुंगेली जिले की ग्राम पंचायत पैजनियां में बीते कुछ वर्षों से शराब और गांजे की अवैध बिक्री ने गांव के सामाजिक ताने-बाने को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचकर प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपी। उन्होंने मांग की कि इस अवैध कारोबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।

Mungeli News: ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कुछ स्थानीय लोग लंबे समय से अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब के साथ गांजा भी खुलेआम बेच रहे हैं। इससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है और युवा वर्ग तेजी से नशे की गिरफ्त में आता जा रहा है। आए दिन नशे की हालत में झगड़े, गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे गांव की शांति भंग हो रही है।

Mungeli News: ग्रामीणों ने चिंता जताई कि स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों के आसपास शराब की खाली बोतलें, प्लास्टिक गिलास और गंदगी फैली रहती है। यह स्थिति बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है। टूटी बोतलों के कांच के टुकड़े कई बार जानलेवा साबित हो सकते हैं।

Mungeli News: स्थानीय स्तर पर मिलीभगत के आरोप

Mungeli News: ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई केवल दिखावे की होती है। जिन लोगों को पकड़ा जाता है, उन्हें कुछ समय बाद छोड़ दिया जाता है। इससे अवैध कारोबारियों के हौसले और बढ़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने संदेह जताया कि यह पूरा कारोबार स्थानीय स्तर पर मिलीभगत से संचालित हो रहा है।

Mungeli News: अपर कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

Mungeli News: इस मुद्दे पर जनदर्शन में मिली शिकायत के बाद अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Mungeli News: ग्रामीणों की प्रमुख मांगें

गांव में शराब और गांजे की अवैध बिक्री पर तत्काल रोक
दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई
स्कूल और आंगनबाड़ी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
गांव में सामाजिक शांति और सुरक्षा की बहाली

Mungeli News: कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

Mungeli News: ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। फिलहाल प्रशासन की ओर से कार्रवाई के संकेत मिलने के बाद गांववाले आशावान हैं कि इस बार ठोस कदम जरूर उठाए जाएंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds