Saturday, April 4, 2026
35.1 C
Raipur

Mungeli News : शालाओं एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण पर जिला प्रशासन ने की प्रेस वार्ता, सुदूर वनांचल क्षेत्र के 31 विद्यालयों को मिले 46 शिक्षक, बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

Mungeli News : मुंगेली : शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और संसाधनों के समुचित उपयोग के उद्देश्य से जिले में शालाओं एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की गई है। इस संबंध में आज जिला कलेक्टोरेट के मनियारी सभाकक्ष में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रकुमार घृतलहरे तथा विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Mungeli News : पारदर्शी प्रक्रिया से सुचारू रूप से हुआ युक्तियुक्तकरण – एसपी

Mungeli News : पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निर्विवाद रूप से संपन्न करने के लिए प्रशासन ने कानून-व्यवस्था की दृष्टि से विशेष रणनीति तैयार की थी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित कर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। इससे शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और स्थायित्व आएगा, ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी और एक ही परिसर में शालाओं के संचालन से संसाधनों का अधिकतम उपयोग संभव हो सकेगा।

Mungeli News : अब हर विद्यालय में उपलब्ध होंगे शिक्षक – जिला पंचायत सीईओ

Mungeli News : जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में शिक्षा की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप राज्य शासन द्वारा शालाओं एवं शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि युक्तियुक्तकरण के तहत जिले में जिन 08 विद्यालयों में शिक्षक नहीं थे, वहां अब विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार 22 शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। इसी प्रकार 95 एकल शिक्षकीय शालाओं में 129 अतिरिक्त शिक्षकों को पदस्थ किया गया है। वनांचल क्षेत्रों को भी लाभ हुआ है। विशेष रूप से अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र के 31 विद्यालयों में 46 शिक्षकों की पदस्थापना की गई है, जिससे अब उन क्षेत्रों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा मिल सकेगी।

Mungeli News : जिले में 278 अतिशेष शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण

Mungeli News : जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 278 अतिशेष शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया है, जिसमें मुंगेली विकासखंड में 77 शिक्षक, लोरमी विकासखंड में 130 शिक्षक और पथरिया विकासखंड में 71 शिक्षक शामिल है। उन्होंने बताया कि अब जिले में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तर पर कोई भी शिक्षक अतिशेष की श्रेणी में नहीं है। युक्तियुक्तकरण के पश्चात बेहतर भवन, प्रयोगशाला, पुस्तकालय जैसी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराना संभव हो सकेगा, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और निरंतर शिक्षा का लाभ मिलेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG NEWS: फ़ोर लेंन सड़क, यात्री रेल की माँग और NTPC की मनमानी पर युवा कांग्रेस ने जिला प्रशासन को ज्ञापन 

CG NEWS: रायगढ़–घरघोड़ा और घरघोड़ा–धरमजयगढ़ फोरलेन निर्माण , घरघोड़ा–धरमजयगढ़...

BIG NEWS: JEE एग्जाम में हाईटेक नकल, चप्पल से निकला मोबाइल

Cg News Durg: जेईई मेंस की परीक्षा में नकल...

sukma News: सुकमा बना नक्सल मुक्त: दशकों की हिंसा के बाद शांति और विकास की नई शुरुआत

  निर्दोष आदिवासियों के बलिदान और न्याय की ऐतिहासिक विजय। ऐतिहासिक...

Related Articles

Popular Categories