Monday, May 25, 2026
38 C
Raipur

Mungeli News : बिजली कटौती और बढ़ी दरों के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध, अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Mungeli News : मुंगेली। प्रदेशभर में लगातार हो रही बिजली कटौती और बिजली दरों में वृद्धि से परेशान जनता को न्याय दिलाने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी मुंगेली इकाई ने आज जिला कलेक्टर के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा गया।

Mungeli News : आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ एक सरप्लस बिजली वाला राज्य होने के बावजूद यहां के नागरिकों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, प्रदेश सरकार द्वारा अन्य राज्यों को बिजली देने के बावजूद छत्तीसगढ़ की जनता पर बिजली दरों में बढ़ोतरी थोपना सरासर अन्याय है। पार्टी ने इसे आम जनता की जेब पर सीधा हमला बताया।

Mungeli News : ज्ञापन सौंपते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता पहले ही महंगाई से त्रस्त है और अब बिजली कटौती व बढ़े हुए बिलों ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिया जाए और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

Mungeli News : इस अवसर पर ज्ञानेंद्र देवांगन (लोकसभा अध्यक्ष), हरीश सेवा (लोकसभा उपाध्यक्ष), बृजेश शर्मा (लोकसभा कोषाध्यक्ष), रितेश मिश्रा (शहर अध्यक्ष), राकेश कोसले, रामकिंकर सिंह ठाकुर (जिला उपाध्यक्ष) सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और समाधान की मांग पर जोर दिया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

Latest YouTube Shorts

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories