Mungeli News : शासकीय स्कूल में मिला शराब का जखीरा, ताला तोड़कर जब्त की गई भारी मात्रा में शराब, क्या बोले-शिक्षा मंत्री

Sanjay Sahu
Mungeli News

Mungeli News : मुंगेली। शासकीय प्राथमिक स्कूलों को अब असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बनाया जा रहा है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला मुंगेली जिले के सरगांव थाना अंतर्गत ग्राम बावली से सामने आया है, जहां स्कूल के एक कमरे में भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद किया गया है।

Mungeli News : मिली जानकारी के अनुसार, शराब रखे जाने की गुप्त सूचना पर संभागीय उड़नदस्ता और मुंगेली आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर तलाशी ली, जिसमें 10 बोरियों में भरी कुल 480 पाव ‘गोवा’ ब्रांड शराब और 30 लीटर रेक्टिफाइड स्पिरिट बरामद की गई।

Mungeli News : बताया जा रहा है कि बरामद की गई शराब मध्यप्रदेश से लाकर जिले में खपाने की तैयारी थी। आबकारी विभाग ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mungeli News : गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी क्षेत्र के स्कूल परिसरों में शराब मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जो शिक्षा व्यवस्था और स्कूल परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।

Mungeli News : शिक्षा मंत्री का बयान

Mungeli News : इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि, “जहां-जहां स्कूलों से संबंधित शिकायतें आई हैं, वहां कार्रवाई की गई है। इस मामले का भी संज्ञान लिया गया है और जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे। कांग्रेस को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, हम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी सख्ती से कार्रवाई करता है और स्कूल परिसरों की सुरक्षा को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *