RAIPUR CRIME : धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, धारदार चाकू जब्त

Sanjay Sahu
RAIPUR CRIME

RAIPUR CRIME : रायपुर: रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को आतंकित करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

RAIPUR CRIME : पहला मामला भनपुरी चौक का है, जहां 19 वर्षीय तोपेश्वर उर्फ राजा निर्मलकर को पुलिस ने चाकू के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दूसरा आरोपी, केतन उर्फ कार्तिक साहू, जूट मिल के पास भनपुरी में चाकू लहराते पकड़ा गया। दोनों आरोपियों से धारदार चाकू जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ क्रमशः अपराध क्रमांक 541/25 और 542/25 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है।

RAIPUR CRIME : नाम गिरफ्तार आरोपीगण – 01. तोपेश्वर उर्फ राजा निर्मलकर पिता शिवकुमार निर्मलकर उम्र-19 वर्ष निवासी जुटमील के पास रामेश्वर नगर भनपुरी जिला रायपुर

02. केतन उर्फ कार्तिक साहू पिता चोवाराम साहू उम्र-19 वर्ष निवासी कमल चौक संतोषी मंदिर के पास भनपुरी जिला रायपुर

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *