Tuesday, March 17, 2026
32.1 C
Raipur

MP Wheat Procurement 2026 : मध्य प्रदेश में गेहूँ खरीदी का शंखनाद: 1 अप्रैल से शुरू होगा उपार्जन, किसानों को मिलेगा 40 रुपये का अतिरिक्त बोनस

MP Wheat Procurement 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूँ खरीदी की तारीखों का ऐलान कर दिया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न संभागों में दो चरणों में गेहूँ की खरीदी शुरू की जाएगी। इस बार सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर 40 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस देने का भी निर्णय लिया है।

संभागवार खरीदी की तिथियां मंत्री श्री राजपूत के अनुसार, गेहूँ का उपार्जन शासकीय कार्य दिवसों में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा:

  • 1 अप्रैल 2026 से: इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में।

  • 7 अप्रैल 2026 से: शेष सभी संभागों में।

अब 2625 रुपये मिलेगा दाम इस वर्ष गेहूँ का समर्थन मूल्य और बोनस मिलाकर अब किसानों को 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। यह कदम किसानों की आय में वृद्धि और उन्हें उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

पंजीयन में भारी उछाल: 19 लाख से अधिक किसान तैयार खाद्य मंत्री ने बताया कि इस वर्ष गेहूँ उपार्जन के लिए पंजीयन कराने वाले किसानों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।

  • कुल पंजीयन: 19 लाख 04 हजार 651 किसान।

  • पिछला वर्ष: 15 लाख 44 हजार किसान।

  • प्रमुख जिले: सर्वाधिक पंजीयन वाले जिलों में उज्जैन (1,23,281), सीहोर (1,01,793), राजगढ़ (98,537) और विदिशा (86,479) प्रमुख हैं।

प्रमुख जिलों में पंजीकृत किसानों की संख्या: गत् वर्ष 15 लाख 44 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था। जिला इंदौर में 71713, झाबुआ में 7120, धार में 44466, अलीराजपुर में 476, खण्डवा में 35104, बुरहानपुर में 523, बड़वानी में 4724, खरगोन में 27557, शाजापुर में 73878, नीमच में 19445, उज्जैन में 123281, आगर-मालवा में 42446, मंदसौर में 65195, देवास में 76442, रतलाम, 45912, अशोक नगर में 16454, दतिया में 19118, शिवपुरी में 21312, ग्वालियर में 13763, गुना में 22914, भिण्ड में 12788, मुरैना में 10893, श्योपुर में 17617, डिण्डौरी में 4478, मण्डला में 19611, जबलपुर में 49642, कटनी में 52126, सिवनी में 53288, नरसिंहपुर में 38416, छिन्दवाड़ा में 29163, बालाघाट में 4383, पांढुर्णा में 863, नर्मदापुर में 71831, बैतूल में 18686, हरदा में 40273, भोपाल में 37129, रायसेन में 76264, विदिशा में 86479, सीहोर में 101793, राजगढ़ 98537, सीधी में 12813, सिंगरौली में 10970, महूगंज में 8018, सतना में 56376, मैहर में 19787, रीवा में 46923, अनुपपुर में 882, शहडोल में 9479, उमरिया में 13445, टीकमगढ़ में 15552, निवाड़ी में 4116, सागर में 75791, पन्ना में 30052, दमोह में 39938 और जिला छतपुर में 34378 किसानों ने पंजीयन कराया है।

प्रशासन ने उपार्जन केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Share The News

Latest YouTube Videos

Congress Protest: Raipur में Congress का हल्ला बोल, बैरिकेड्स टूटे, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता..

Congress Protest: Raipur में Congress का हल्ला बोल, बैरिकेड्स टूटे, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता..

D.ED candidates: D.ED अभ्यर्थियों का नहीं टूटा हौसला, धरना 85वें दिन भी जारी, दर्द किया बयां...

D.ED candidates: D.ED अभ्यर्थियों का नहीं टूटा हौसला, धरना 85वें दिन भी जारी, दर्द किया बयां...

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Gold Silver Rate Today अचानक सोना चांदी में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का रेट...#gold #silver

Gold Silver Rate Today अचानक सोना चांदी में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का रेट...#gold #silver

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories