Burglar Arrested Indore : इंदौर: विजयनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सूने मकानों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर वारिस खान गिरफ्तार, 50 ग्राम सोना बरामद

VIKASH KHALKHO

Burglar Arrested Indore : इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी इतना शातिर है कि वह अकेले ही सूने मकानों की रेकी करता था और मौका मिलते ही हाथ साफ कर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया 50 ग्राम सोना और अन्य सामान बरामद किया है।

4 मार्च की वारदात का खुलासा विजयनगर क्षेत्र के एक सूने मकान में बीती 4 मार्च को चोरी की बड़ी वारदात हुई थी, जहाँ से अज्ञात बदमाश करीब 50 ग्राम सोने के जेवरात लेकर चंपत हो गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की थी। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले की परतें खुलती चली गईं।

धार जिले का रहने वाला है आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान वारिस खान के रूप में हुई है, जो मूलतः धरमपुरी (जिला धार) का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने विजयनगर क्षेत्र में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी किया गया 50 ग्राम सोना बरामद कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का एक कंबल भी मिला है, जिसे उसने एक अन्य स्थान से चुराना कबूला है।

अकेले ही रचता था साजिश पकड़ा गया आरोपी वारिस खान बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। वह किसी गिरोह के बजाय अकेले ही वारदातों को अंजाम देता था। दिन के समय वह पॉश कॉलोनियों में घूमकर ऐसे मकानों की पहचान करता था जहाँ ताले लटके हों। रेकी पूरी होने के बाद वह रात या दोपहर के वक्त मौका पाकर ताले तोड़कर कीमती सामान उड़ा ले जाता था।

बाइट: कुमार प्रतीक, डीसीपी (इंदौर) “आरोपी वारिस खान को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 50 ग्राम सोना और एक कंबल बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि उसने शहर के अन्य किन इलाकों में चोरियां की हैं।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *