LPG cylinder : LPG सिलेंडर के लिए नया नियम: अब Aadhaar e-KYC के बिना सिलेंडर नहीं मिलेगा, घर बैठे मिनटों में करें वेरिफिकेशन

0
276
LPG cylinder
LPG cylinder

LPG cylinder : देश भर के घरेलू LPG यूजर्स के लिए सरकार ने नया अपडेट जारी किया है। गैस कनेक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए Aadhaar आधारित e-KYC को अनिवार्य किया गया है। नए नियम के अनुसार अब सभी यूजर्स को बायोमेट्रिक या फेस वेरिफिकेशन के जरिए अपनी पहचान पुष्टि करनी होगी। e-KYC के बिना सिलेंडर बुकिंग या सब्सिडी प्रभावित हो सकती है।

LPG cylinder : सरकार का उद्देश्य है कि गैस की आपूर्ति सही लोगों तक पहुंचे, फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शन खत्म हों और ब्लैक मार्केटिंग रोकी जा सके। कई मामलों में देखा गया था कि कुछ लोग एक से अधिक कनेक्शन लेकर सब्सिडी का गलत फायदा उठा रहे थे।

 

LPG cylinder : अब LPG Aadhaar e-KYC पूरी प्रक्रिया मोबाइल फोन से पूरी की जा सकती है। यूजर्स को गैस एजेंसी के कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। इसमें Aadhaar नंबर और फेस या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए पहचान पुष्टि होती है।

LPG cylinder : LPG e-KYC का मतलब है कि गैस कनेक्शन वाले यूजर्स अपनी पहचान डिजिटल तरीके से वेरिफाई करते हैं। यह प्रोसेस गैस कंपनियों के रिकॉर्ड अपडेट करता है और सुनिश्चित करता है कि सब्सिडी सही व्यक्ति को मिल रही है।

LPG cylinder : ऑनलाइन e-KYC करने के लिए यूजर्स को अपनी गैस कंपनी का मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा, लॉगिन के बाद e-KYC या Aadhaar Authentication विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Aadhaar FaceRD ऐप से फेस या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। पूरी प्रक्रिया कुछ मिनटों में फ्री और आसान तरीके से पूरी की जा सकती है।

LPG cylinder : e-KYC के लिए जरूरी चीजें हैं: आधार कार्ड, LPG कंज्यूमर नंबर, गैस एजेंसी का नाम, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट डिटेल। यदि e-KYC नहीं किया गया, तो सिलेंडर बुकिंग में समस्या आ सकती है, सब्सिडी खाते में देरी हो सकती है और कनेक्शन की जानकारी अपडेट नहीं होगी। कुछ मामलों में सब्सिडी अस्थायी रूप से रोकी भी जा सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here