MP TOP 5 BREAKING : एमपी की सुबह की 5 बड़ी खबरें….

Parivesh
MP TOP 5 BREAKING

MP TOP 5 BREAKING :

1. बारिश का अलर्ट जारी
मध्यप्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है। 25 जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। धार, उज्जैन, श्योपुर में ऑरेंज अलर्ट, वहीं राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास और शाजापुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मानसून ट्रफ के असर से 24 अगस्त तक कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है।

2. 29 अगस्त को शाला प्रबंधन समितियों का गठन
प्रदेश के 83 हजार स्कूलों में एक ही दिन शाला प्रबंधन समितियों का गठन होगा। इसमें पैरेंट्स और शिक्षक मिलकर बच्चों की शिक्षा, मिड-डे मील, उपस्थिति और सुविधाओं की निगरानी करेंगे। कलेक्टरों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी।

3. त्योहारों से पहले ट्रेनें फुल
दिवाली और छठ से पहले ही रेलवे में नो रूम की स्थिति बन गई है। कई ट्रेनों में वेटिंग 400 पार पहुंच चुकी है। अब यात्रियों की उम्मीद सिर्फ चलने वाली 150 स्पेशल ट्रेनों पर टिकी है।

4. भोपाल में 68 इलाकों में बिजली गुल
मेंटेनेंस कार्य के चलते राजधानी भोपाल के 68 क्षेत्रों में 3 से 6 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। राजीव नगर, अहिंसा विहार, गीत बंगला, नीलबड़, कटारा गांव समेत कई कॉलोनियां प्रभावित रहेंगी।

5. सीएम मोहन यादव का दिल्ली दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12:45 बजे भोपाल से रवाना होकर 1:55 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *