Tuesday, February 17, 2026
30.1 C
Raipur

MP Top 5 Breaking : मध्यप्रदेश की सुबह की 5 बड़ी ख़बरें…..

MP Top 5 Breaking

1. निवेश की तलाश में विदेश दौरे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज से 19 जुलाई तक विदेश दौरे पर रहेंगे। वे दुबई और स्पेन में निवेश की संभावनाएं तलाशेंगे। दुबई में इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल के प्रतिनिधियों से अहम मुलाकात होगी। सीएम उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश की ताकतें बताकर निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।

2. स्वच्छता सर्वेक्षण में भोपाल देश में दूसरे स्थान पर

भोपाल। स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में भोपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। पिछले साल भोपाल पांचवें नंबर पर था। अहमदाबाद पहले और लखनऊ तीसरे नंबर पर रहा। भोपाल नगर निगम को राष्ट्रपति भवन में होने वाले सम्मान समारोह में आमंत्रण मिल चुका है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 जुलाई को टॉप शहरों को सम्मानित करेंगी।

3. भोपाल में कल टैक्सी-ऑटो हड़ताल, यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किल

भोपाल। 14 जुलाई को टैक्सी और ऑटो सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी। यूनियन की मांगों को लेकर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक अंबेडकर जयंती पार्क में प्रदर्शन होगा। ओला, उबर, रैपिडो से जुड़े 4500 से अधिक चालकों के आंदोलन से रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड जैसे केंद्रों पर यात्री परेशान होंगे।

4. बिजली कर्मियों का हल्ला बोल, नियमितीकरण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश में संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन तेज हो गया है। सरकार से वार्ता न होने से नाराज कर्मियों ने आंदोलन जारी रखा है। इनकी 9 सूत्रीय मांगों में सीधे नियमितीकरण शामिल है। मीटर रीडिंग से लेकर बिलिंग और मेंटेनेंस तक कार्य प्रभावित हो सकते हैं। ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन में 100 से अधिक संविदा कर्मी इस्तीफा दे चुके हैं।

5. भोपाल में युवक पर एसिड अटैक, आरोपी की तलाश में पुलिस

भोपाल। कमला नगर थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में गणेश नामक युवक पर एसिड फेंका गया। पीड़ित थाने पहुंचा, जिसके बाद थाना प्रभारी निरूपा पांडे ने तत्परता दिखाई और उसे जेपी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आरोपी की तलाश की जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

बुरी फंसी अमीषा पटेल! चेक बाउंस केस में गैर-जमानती वारंट, क्या होंगी गिरफ्तार…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल एक...

आज भारत में हो रही Nissan Gravite लॉन्च, Ertiga और Triber को मिलेगी तगड़ी टक्कर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारतीय ऑटो बाजार में किफायती...

अब बिना इंटरनेट लीजिए AI का मजा, देसी Sarvam Edge देगा ChatGPT और Gemini को चैलेंज

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारतीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी Sarvam...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds