Tuesday, April 7, 2026
34.1 C
Raipur

MP TOP 5 BREAKING : एमपी की सुबह की 5 बड़ी खबरें…..

MP TOP 5 BREAKING

1. पुलिस को मिलेंगे 112 नए तकनीकी वाहन, स्वतंत्रता दिवस पर होगा वितरण

भोपाल। कानून व्यवस्था को और अधिक त्वरित और मजबूत बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 15 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न थानों को 112 अत्याधुनिक डायल 100 वाहन सौंपे जाएंगे। DGP कैलाश मकवाणा ने बताया कि इससे पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम घटेगा और आमजन तक सहायता तेजी से पहुंचेगी। यह पहल राज्य में तकनीकी रूप से सशक्त पुलिस तंत्र की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

2. रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री की लाडली बहनों को सौगात, 1859 करोड़ की राशि ट्रांसफर

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के मौके पर राज्य की 1.26 करोड़ लाडली बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। आज उनके खातों में 1859 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। नियमित किस्त के रूप में बहनों को 1250 रुपये मिलेंगे, जबकि रक्षाबंधन के शगुन के रूप में अतिरिक्त 250 रुपये भी दिए जाएंगे। इसके साथ ही 28 लाख बहनों को गैस सिलेंडर हेतु 43.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम नरसिंहगढ़ में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री का रोड शो भी होगा।

3. रक्षाबंधन पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, रीवा से रानी कमलापति के लिए स्पेशल ट्रेन

भोपाल। रक्षाबंधन के त्यौहार पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने रीवा-रानी कमलापति स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 8 अगस्त को रानी कमलापति और 9 अगस्त को रीवा से रवाना होगी। यह विशेष ट्रेन यात्रियों को त्यौहार पर सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प देगी।

4. राजधानी भोपाल के 30 से अधिक इलाकों में आज बिजली कटौती

भोपाल। बिजली मेंटनेंस कार्यों के चलते राजधानी के 30 से अधिक इलाकों में आज 2 से 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में पीर गेट, सिंधी मार्केट, जुमेराती, न्यू मार्केट, टीटी नगर, रायसेन रोड, मंदाकिनी परिसर जैसे नाम शामिल हैं। एमपीईबी कॉलोनी और आकांक्षा कॉम्प्लेक्स समेत कई कॉलोनियों में 10 से 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

5. स्वतंत्रता दिवस पर सीएम का संबोधन हर जिले में होगा लाइव प्रसारित

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी जोरों पर है। इस बार राज्य सरकार ने एक नई पहल की है, जिसके तहत प्रत्येक जिले में प्रभारी मंत्री ध्वजारोहण करेंगे, और इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन सभी जिलों में लाइव प्रसारण के जरिए दिखाया जाएगा। सीएम ने तैयारियों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Latest YouTube Shorts

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

छत्तीसगढ़ में अब लालच देकर धर्म परिवर्तन कराना पड़ेगा महंगा! नया कानून लागू

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण से जुड़े मामलों...

CM सरमा पर आरोपों के बाद पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, गरमाई सियासत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली...

M.P News : भोपाल में आबकारी विभाग के खिलाफ कामगारों का हल्लाबोल, 48 घंटे का अल्टीमेटम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

M.P News : इंदौर निगम बजट सत्र में हंगामा, पोस्टर लहराकर विरोध

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क:मध्यप्रदेश के इंदौर नगर निगम के बजट...

Related Articles

Popular Categories