Monday, April 6, 2026
28.5 C
Raipur

MP Professor Transfers 2025 : उच्च शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 97 प्रोफेसर, 286 असिस्टेंट प्रोफेसरों के भी तबादले, 500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों के ट्रांसफर

MP Professor Transfers 2025 : भोपाल: मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों के थोकबंद तबादले किए हैं। इन तबादलों में इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के कुलसचिव और भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) के रजिस्ट्रार भी शामिल हैं।

MP Professor Transfers 2025 : जारी आदेशों में 97 प्रोफेसर, 286 सहायक प्राध्यापक, 44 लाइब्रेरियन, 32 क्रीड़ा अधिकारी और 2 प्राचार्य को नई पोस्टिंग दी गई है। इनके अलावा, तृतीय श्रेणी के 83 कर्मचारियों को भी इधर से उधर किया गया है। विभाग ने हर कर्मचारी के लिए अलग-अलग ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए हैं।

MP Professor Transfers 2025 : तबादलों की मियाद बढ़ी, कर्मचारी असमंजस में

MP Professor Transfers 2025 : मध्य प्रदेश सरकार ने अधिकारी-कर्मचारियों के तबादलों की समय सीमा 17 जून तक बढ़ा दी है, जिससे सभी विभाग अब इस तारीख तक ट्रांसफर सूची जारी कर सकेंगे। इस निर्णय से कुछ कर्मचारियों में खुशी का माहौल है, क्योंकि उन्हें मनचाही जगह पोस्टिंग मिल सकती है, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिनका तनाव बढ़ गया है, क्योंकि वे अपना तबादला नहीं चाहते थे।

MP Professor Transfers 2025 : विभागीय सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में कुछ और प्रोफेसरों और कॉलेज प्राचार्यों के तबादले किए जा सकते हैं। इन तबादलों से प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में नए सिरे से व्यवस्थाएं देखने को मिलेंगी।

MP Professor Transfers 2025 : रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार और असिस्टेंट रजिस्ट्रार के तबादले

उच्च शिक्षा विभाग ने 15 कुलसचिव और सहायक कुल सचिव के ट्रांसफर किए हैं। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के प्रभारी कुल सचिव आईके मंसूरी अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विवि में प्रभारी कुल सचिव बनाए गए।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव अजय वर्मा BR अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विवि महू के प्रभारी कुल सचिव बनाए गए। जबकि, उप कुल सचिव प्रज्जवल खरे प्रभारी कुल सचिव बनाए गए हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुल सचिव सचिव शैलेंद्र जैन राजा शंकर शाह विवि छिंदवाड़ा के प्रभारी कुल सचिव बनाए गए हैं। वह प्रभारी कुल सचिव युवराज पाटिल की जगह लेंगे।
अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण स्कूल के उप कुल सचिव अजीत श्रीवास्तव बरकत उल्ला विवि में उप कुल सचिव बनाए गए हैं। जबकि, यहां कि उप कुल सचिव सरिता चौहान पं. शंभूनाथ शुक्ल विवि शहडोल में प्रभारी कुल सचिव बनाई गई हैं। वह डॉ आशीष तिवारी की जगह लेंगी।
महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विवि छतरपुर के सहायक कुल सचिव राकेश कुमार चढ़ार को रानी अवंतीबाई लोधी विवि सागर पदस्थ किया है।
अवधेश प्रताप सिंह विवि रीवा की सहायक कुल सचिव पिंकी मनकानी को बरकत उल्ला विवि भोपाल में पदस्थ किया गया है।
डॉ. बीआर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विवि महू की सहायक कुलसचिव संध्या मालवीय को देवी अहिल्या विवि इंदौर में पदस्थ किया गया है।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की सहायक कुलसचिव पुष्पांजलि अजनारे को डॉ. बीआर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विवि महू में पदस्थ किया गया है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

Latest YouTube Shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories