MP News: शाजापुर जिले के थाना सलसलाई अंतर्गत ग्राम बाड़ीगांव से एक 35 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक सतीश राजपूत पिछले एक महीने से घर से लापता है, जिसकी तलाश में परिजन दर-दर भटक रहे हैं। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में औपचारिक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है।
MP News: क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाड़ीगांव निवासी सजन सिंह राजपूत (62 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सतीश राजपूत दिनांक 5 मार्च 2026 को शाम करीब 4:00 बजे अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था। जब वह रात 8:00 बजे तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई।
MP News:परिजनों ने अपनी स्तर पर सतीश की काफी खोजबीन की। सजन सिंह ने बताया कि उन्होंने आसपास के गांवों, नाते-रिश्तेदारों और भोपाल स्थित अपने दूसरे मकान पर भी पता लगाया, लेकिन सतीश का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अंततः थक-हारकर परिजनों ने पुलिस की शरण ली











