Saturday, April 4, 2026
28.1 C
Raipur

MP News: NTPC में मजदूर हड़ताल: मटवई गेट किया लॉक, वेतन और काम के समय पर नाराजगी

MP News: सिंगरौली जिले में NTPC के मटवई गेट पर मजदूरों का आक्रोश शनिवार को खुलकर सामने आ गया। बड़ी संख्या में वर्करों ने एकजुट होकर गेट को लॉक कर दिया और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

MP News: मजदूरों का आरोप है कि उनसे रोजाना 12 घंटे तक काम कराया जाता है, लेकिन भुगतान केवल 8 घंटे का ही दिया जाता है—वह भी पूरा नहीं। उनका कहना है कि यह सीधे तौर पर श्रम कानूनों का उल्लंघन है और लंबे समय से उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है।
प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने स्पष्ट मांग रखी है कि उन्हें सिर्फ 8 घंटे की ड्यूटी कराई जाए। यदि अतिरिक्त काम लिया जाता है, तो उसका ओवरटाइम (OT) भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान वेतन सरकार की निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप नहीं है, जिसे तुरंत सुधारा जाना चाहिए।

MP News: मजदूरों ने आरोप लगाया कि कंपनी के कुछ अधिकारी ठेकेदारों के साथ मिलीभगत कर इस व्यवस्था को चला रहे हैं। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे परेशान होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

MP News:आक्रोशित मजदूरों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया जाता, प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा और अधिकारियों की आवाजाही भी रोकी जा सकती है। फिलहाल मटवई गेट पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन व कंपनी प्रबंधन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

MP News: इन सभी मामलों को लेकर NTPC की जनसंपर्क अधिकारी शंकर सुब्रमण्यम से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया हालांकि, किसी प्रतिक्रिया के अभाव में यह कहना उचित होगा कि कंपनी का पक्ष सामने नहीं आ सका। ऐसे में जरूरी है कि NTPC प्रबंधन इस मामले में संज्ञान लेते हुए सुनिश्चित करे कि जनसंपर्क व्यवस्था अधिक सक्रिय और जवाबदेह हो, ताकि मीडिया के सवालों का समय पर उत्तर मिल सके और घटनाओं पर कंपनी का आधिकारिक पक्ष स्पष्ट रूप से सामने आ सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories