HomeMadhya PradeshMP News : अकोदिया स्टेशन के पास ट्रेन से कटी महिला-मौके पर...

MP News : अकोदिया स्टेशन के पास ट्रेन से कटी महिला-मौके पर हुई मौत

Date:

Related stories

किशोर नाथ राजगुरु/शाजापुर शाजापुर जिले के अकोदिया रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना सुंदरसी गेट के पास हुई, जब भगत की कोठी से कछीवाड़ा जा रही ट्रेन गुजर रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अचानक पटरियों पर जा पहुंची और ट्रेन की ओर दौड़ पड़ी। देखते ही देखते वह ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला का शरीर कई हिस्सों में बंट गया।

मृतका की पहचान रेखा बाई (पति चंद्र सिंह, निवासी जाटपुरा, अकोदिया) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं।

Read More : GST 2.0 : GST 2.0 से इस सेक्टर को नुकसान, सुप्रीम कोर्ट के ADVOCATE जेके मित्तल से खास चर्चा, देखें EXCLUSIVE VIDEO

घटना की सूचना मिलते ही अकोदिया पुलिस के एएसआई प्रदीप तोमर और मदन सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे। इसके बाद जीआरपी मक्सी पुलिस के प्रधान आरक्षक राकेश गुप्ता ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शव को अकोदिया सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here