MP News : प्रभारी नहीं करा पा रहे नो एंट्री नियमों का पालन, खुलेआम दौड़ रहे भारी वाहन

VIKASH KHALKHO

सिंगरौली। जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर दूर स्थित गनियारी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नज़र आ रही है। यहां प्रशासन द्वारा लगाए गए नो एंट्री बोर्ड अब सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गए हैं। भारी वाहनों का लगातार आवागमन न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है, बल्कि स्कूली बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने क्षेत्र में नो एंट्री व्यवस्था इसलिए लागू की थी ताकि स्कूल-कॉलेज के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके। लेकिन यातायात थाना प्रभारी की ढिलाई के चलते ट्रक और रेत वाहनों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही।

Read More : MP News : अकोदिया स्टेशन के पास ट्रेन से कटी महिला-मौके पर हुई मौत

नो एंट्री में धड़ल्ले से दौड़ते रेत वाहन
गनियारी मार्ग पर रोजाना सैकड़ों भारी वाहन निर्धारित समय से पहले ही नो एंट्री जोन में घुस आते हैं। ये वही मार्ग हैं, जहां कॉलेज और स्कूल स्थित हैं। तेज रफ्तार से गुजरते ट्रक स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा कर रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि “बच्चों को स्कूल भेजते वक्त अब डर लगता है, क्योंकि ट्रक ड्राइवर नियमों की परवाह नहीं करते।”

‘तीसरी आंख’ भी बेअसर साबित
यातायात व्यवस्था पर नजर रखने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी कोई राहत नहीं दे पा रहे हैं। कैमरों के सामने ही नियमों का उल्लंघन होता है, लेकिन कार्रवाई सिर्फ दोपहिया चालकों तक सीमित दिखाई देती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि “सीसीटीवी फुटेज में सब कुछ रिकॉर्ड होता है, फिर भी बड़े वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं होती।”

Read More : CG News : आरएसएस ने ग्राम माठ में किया भव्य पथ संचलन — शताब्दी वर्ष पर एकता, अनुशासन और राष्ट्रभावना का प्रदर्शन

बड़े वाहनों पर मेहरबान यातायात प्रभारी?
स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि यातायात थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। छोटे वाहनों पर चालान की कार्रवाई तो रोज होती है, लेकिन नियम तोड़ने वाले भारी वाहनों पर कोई सख्ती नहीं की जाती। इससे यह आशंका गहराती जा रही है कि कहीं अंदरखाने मिलीभगत तो नहीं है।

क्षेत्रीय निवासियों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और नो एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *