MP News: Singrauli: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लाखों रुपये के गबन के मामले में फरार चल रहे मैनेजर को पुलिस ने मध्यप्रदेश के सिंगरौली से गिरफ्तार किया है। आरोपी शिव शक्ति स्टील प्लांट में पदस्थ था और उस पर कंपनी के लाखों रुपये हड़पने का आरोप है।
MP News: Singrauli: पुलिस के मुताबिक, चक्रधर नगर थाना में 3 सितंबर 2025 को दर्ज शिकायत में बताया गया था कि ऑटोमोबाइल एक्जीक्यूटिव मैनेजर मनीष कुमार शर्मा को कंपनी के वाहनों के संचालन और किराया वसूली की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
MP News: Singrauli:आरोप है कि 1 अप्रैल से 30 जून 2025 के बीच आरोपी ने ट्रांसपोर्टरों से प्राप्त किराया कंपनी में जमा करने के बजाय 11 लाख 35 हजार 861 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए और कुछ रकम नकद रख ली।
MP News: Singrauli: इतना ही नहीं, आरोपी ने कंपनी के वाहनों को अन्य का वाहन बताकर चलवाया और फर्जी बिल्टी तैयार कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।
MP News: Singrauli: जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन सिंगरौली में मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने गबन और धोखाधड़ी की बात स्वीकार कर ली है।
MP News: Singrauli: पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है।











