Wednesday, February 25, 2026
23.4 C
Raipur

MP News : शराब की हर बोतल पर अब आबकारी विभाग की नजर…..

भोपाल। MP News : मध्यप्रदेश में शराब की बिक्री अब पूरी तरह डिजिटल ट्रैकिंग के दायरे में आ गई है। राज्य की सभी 3,553 शराब दुकानों पर आबकारी विभाग द्वारा POS मशीन से अनिवार्य बिलिंग की व्यवस्था लागू की जा रही है। हर ब्रांड, बैच और कीमत की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि कोई भी दुकानदार MRP से अधिक कीमत वसूल न कर सके।

MP News : प्रदेश में कई जिलों में पिछले तीन महीनों से शराब की बिना POS मशीन के अवैध बिक्री हो रही थी, जिस पर जुर्माने की कार्रवाई भी की गई, लेकिन इसका व्यापक असर नहीं दिखा। अब आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बिना POS के शराब बेचने पर कड़ी कार्रवाई करने का ऐलान किया है।

‘ट्रैक एंड ट्रेस’ सिस्टम से जुड़ने के बाद शराब की हर बोतल पर आबकारी विभाग की नजर रहेगी। अब ठेकेदार न तो अधिक कीमत में शराब बेच सकेगा और न ही कम कीमत पर अवैध रूप से निपटा सकेगा।POS मशीनों की खरीद के लिए जल्द ही बोली प्रक्रिया (बिडिंग) शुरू की जाएगी। इस व्यवस्था से न सिर्फ सरकार के राजस्व में पारदर्शिता आएगी, बल्कि उपभोक्ताओं को भी उनके अधिकारों की रक्षा मिलेगी।

आबकारी विभाग का यह कदम शराब दुकानों में अनियमितता, ओवररेटिंग और कर चोरी पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories