Thursday, August 27, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Gwalior Cloth Theft Case : ग्वालियर: पुराने नौकर ने ही दिया था...

Gwalior Cloth Theft Case : ग्वालियर: पुराने नौकर ने ही दिया था कपड़ा कारोबारी को दगा; दिवाली से चल रही थी चोरी, CCTV ने खोला राज

Gwalior Cloth Theft Case : ग्वालियर (24 फरवरी 2026): ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के तारागंज में स्थित एक कपड़े के गोदाम में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक कपड़ा कारोबारी का पुराना नौकर है। आरोपियों के पास से करीब 4 लाख रुपये की कीमत का माल बरामद कर लिया गया है।

सीसीटीवी कैमरा बनते ही गिरफ्त में आया चोर

चावड़ी बाजार निवासी कपड़ा कारोबारी विष्णु अग्रवाल ने 21 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके तारागंज स्थित गोदाम से भारी मात्रा में कपड़े चोरी हो गए हैं। पुलिस की सलाह पर जब गोदाम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, तो अगली वारदात के दौरान चोर कैमरे में कैद हो गया। फुटेज देखते ही कारोबारी के होश उड़ गए, क्योंकि चोर उनका पुराना नौकर नरेश राठौर था।

दिवाली से चल रही थी ‘किस्तों’ में चोरी

पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी नरेश राठौर अपने साथी कपिल प्रजापति (जो कारोबारी के भाई के यहाँ किराएदार था) के साथ मिलकर पिछले साल दीपावली से ही चोरी कर रहा था। दोनों आरोपी रात के समय छत के रास्ते ‘नसेनी’ (सीढ़ी) लगाकर गोदाम में घुसते थे। वे थोड़ा-थोड़ा माल निकालकर कपिल के कमरे में छिपा देते थे और बाद में उसे बाजार में बेच देते थे।

बरामदगी और कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कपिल के कमरे से चोरी किया गया भारी स्टॉक बरामद किया है, जिसमें शामिल हैं:

  1. 430 पीस लोअर और 320 पीस टाउजर।
  2. 54 पीस सादा पेंट और 100 पेंट के बंडल।
  3. 17 रोल कपड़ा और अन्य पैक्ड सामान।

अधिकारी का बयान:

“फरियादी की शिकायत पर हमने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूर्व नौकर नरेश राठौर और उसके साथी कपिल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दिवाली से अब तक चोरी करना स्वीकार किया है। इनके पास से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया गया है और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।”

— मनीष यादव, सीएसपी, ग्वालियर

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here