MP NEWS : भोपाल : AIIMS के वार्षिक फेस्ट रेटिना 8.0 में बड़ा हादसा होने से टल गया। बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अचानक स्टेज से नीचे गिर गए। घटना उस वक्त हुई जब वे अपना सुपरहिट सॉन्ग “नादान परिंदे” गा रहे थे।
MP NEWS : गिरने के तुरंत बाद मोहित चौहान बिना घबराए दोबारा खड़े हो गए और स्टेज पर वापस चढ़कर गाना जारी रखा। उनकी यह प्रोफेशनल स्पिरिट देखकर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका हौसला बढ़ाया।
MP NEWS : सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे स्टेज के पास मौजूद एक युवक ने रिकॉर्ड किया था। 59 वर्षीय मोहित चौहान पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।











