mp news: प्रेम विवाह से भड़का विवाद दूआरी सरपंच पर भतीजी संग मारपीट का आरोप, एसपी से लगाई गुहार

Rahul Goshwami

mp news: शहर के चौरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत दूआरी गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। गांव के सरपंच पर आरोप है कि उन्होंने अपनी ही भतीजी नम्रता यादव, उसके देवर और सास के साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर चोटों के निशान लेकर पीड़िता नम्रता यादव पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और अपने व परिवार की सुरक्षा की मांग की।

mp news: पीड़िता के अनुसार, उसने गांव के ही युवक शिवेंद्र यादव के साथ प्रेम विवाह किया था। इसी बात को लेकर उसके सरपंच चाचा नाराज हैं और इसे परिवार की प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रहे हैं। नम्रता का आरोप है कि इसी वजह से उसे और उसके ससुराल पक्ष के लोगों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

महिला ने यह भी बताया कि मारपीट के बाद जब वे थाना पहुंचे, तो उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। पीड़िता का कहना है कि सरपंच और उनके परिजन राजनीतिक प्रभाव वाले लोग हैं, जिसके चलते स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं हो सकी। मजबूर होकर उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की शरण लेनी पड़ी।

mp news: फिलहाल, पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया है और जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है।

MP News: होटल के कमरे में खामोशी बनी रहस्य, दरवाजा खुलते ही सामने आया प्रेमी जोड़े की मौत का मंजर

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *