Friday, April 3, 2026
30.9 C
Raipur

MP News – हाईवोल्टेज लाइन से टकराई सीढ़ी, दर्दनाक हादसे में 3 मजदूरों की मौत

MP News नरसिंहपुर: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना श्री पैलेस मैरिज गार्डन के बाहर उस समय हुई जब शादी समारोह के लिए पंडाल सजाने का कार्य किया जा रहा था और मजदूर एक बड़ी लोहे की सीढ़ी को गेट से बाहर ले जा रहे थे।

MP News: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही सीढ़ी गेट से निकाली गई, वह ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईवोल्टेज लाइन के संपर्क में आ गई। करंट का तेज झटका लगते ही छह मजदूर उसकी चपेट में आ गए। तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी तीन को गंभीर झुलसी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान इस प्रकार की गई है

  1. पीयूष मेखवाल (21) – निवासी परदेशीपुरा, इंदौर

  2. राजू साहू (24) – निवासी पलोटनगंज, गाडरवाड़ा

  3. संतोष पाली (31) – निवासी स्टेशन के पास, गाडरवाड़ा

घायल मजदूरों की पहचान:

  1. आशाराम जाटव (60) – खेरीटोला, गाडरवाड़ा

  2. आशीष कौरव – निवासी गाडरवाड़ा

  3. पूरनलाल जाटव (30) – राजेंद्र बाबू वार्ड, गाडरवाड़ा

गाडरवाड़ा थाना प्रभारी विक्रम रजक ने जानकारी दी कि हादसा सुबह लगभग 11 बजे हुआ। श्री पैलेस गार्डन में कर्मचारी शादी के पंडाल की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान जब एक बड़ी लोहे की सीढ़ी को मुख्य सड़क की ओर लाया जा रहा था, वह गेट के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई।

सीढ़ी में करंट दौड़ते ही मजदूरों के शरीर झुलस गए। तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल और नरसिंहपुर रेफर किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। सीएम कार्यालय की ओर से ट्वीट कर मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की राहत राशि देने का ऐलान किया गया है।

मृतक राजू साहू के पिता सुदामा प्रसाद साहू ने कहा, “मेरा बेटा रोज की तरह सुबह काम पर गया था। कुछ ही देर में खबर आई कि हादसा हो गया है। वह सिर्फ सीढ़ी पकड़कर चल रहा था, उसे क्या पता था कि ऊपर से मौत गुजर रही है।”

घटना के बाद श्री पैलेस गार्डन के मालिक प्रकाश काबरा, जो गाडरवाड़ा के एक प्रतिष्ठित व्यापारी भी हैं, पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। सुरक्षा मानकों की अनदेखी, बिजली विभाग से समन्वय की कमी और कार्यस्थल पर जरूरी सावधानियों का न होना इस दुर्घटना की मुख्य वजह मानी जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories